HaryanaNational NewsRayta Specialराजनीति
राहुल गांधी को सीईओ का नोटिस, मतदाता सूची गड़बड़ी पर मांगे सबूत

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उनसे उन दस्तावेजों को पेश करने के लिए कहा गया है, जिनके आधार पर उन्होंने 7 अगस्त को दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान हरियाणा के चुनाव से संबंधित आरोप लगाए थे।

राहुल गांधी से कथित मतदाता सूची अनियमितताओं पर 10 दिनों के भीतर विवरण और हस्ताक्षरित घोषणा पेश करने को कहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी पत्र के अनुसार प्रेसवार्ता के दौरान राहुल गांधी ने दिए गए बयानों में उल्लेख है कि हरियाणा की मतदाता सूची में कथित रूप से अयोग्य मतदाताओं को शामिल करने और योग्य मतदाताओं को बाहर करने से संबंधित है।
इस संबंध में दस्तावेजों को 10 दिन के अंदर प्रदान करवाया जाए, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। गौरतलब है कि कांग्रेस और भाजपा को लोकसभा चुनाव में हरियाणा में दस में से पांच-पांच सीटें मिली थीं।



