महाकुंभ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, महाशिवरात्रि से पहले भारी भीड़

प्रयागराज। विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। महाशिवरात्रि से पहले कुंभ नगरी में भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में 25 किलोमीटर लंबा महाजाम लग गया है। सड़कों पर गाड़ियां कछुआ चाल से रेंग रही हैं, और प्रशासन यातायात सुचारू करने में जुटा है।
26 फरवरी को होगा आखिरी स्नान
महाकुंभ में 26 फरवरी को अंतिम स्नान होना है, जिसके चलते देशभर से श्रद्धालु संगम तट पर उमड़ रहे हैं। महाशिवरात्रि के बाद मेले का समापन हो जाएगा, इसीलिए भक्तजन आखिरी पुण्य स्नान का लाभ उठाने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं।
प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है, और पुलिस व प्रशासनिक टीमें ट्रैफिक मैनेजमेंट में जुटी हैं। श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि अंतिम स्नान पर ऐतिहासिक भीड़ देखने को मिल सकती है।



