Chandigarh
चंडीगढ़ सेक्टर-26 में अंधाधुंध फायरिंग, कार सवार युवक को 5 गोलियां; बदमाश फरार

चंडीगढ़, 1 दिसंबर— शहर के सेक्टर-26 स्थित टिंबर मार्केट में सोमवार देर शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई। कार सवार युवक पर तीन हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावर पहले युवक का पीछा करते रहे, फिर अपनी गाड़ी आगे निकालकर उसकी कार को रोका और करीब 5 राउंड फायर किए।
पीड़ित की पहचान इंद्रप्रीत उर्फ पैरी के रूप में
घायल युवक की पहचान इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी के रूप में हुई है, जो सेक्टर-33 का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पैरी के खिलाफ 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि उसका पुराना क्रिमिनल बैकग्राउंड है। पीड़ित को गंभीर हालत में PGI चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।
CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं
वारदात के बाद पुलिस ने शहर व आसपास के बॉर्डर एरिया में तुरंत नाकेबंदी कर दी। मौके से कारतूस बरामद किए गए हैं। CCTV फुटेज, राष्ट्रीय हाईवे कैमरों और गवाहों के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।



