ChandigarhHaryana

एचवीपीएनएल बना ग्रुप-ए स्तर पर पूरी तरह ऑनलाइन ट्रांसफर प्रणाली लागू करने वाला पहला निगम

चंडीगढ़, 16 सितम्बर 2025 :  हरियाणा में प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) ने ग्रुप-ए स्तर पर पूरी तरह ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को लागू कर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि हरियाणा को देशभर में एक नई पहचान दिला रही है।

राज्य के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी-2025 के तहत एचवीपीएनएल ने कार्यकारी अभियंताओं के तबादलों की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत 18 कार्यकारी अभियंताओं का तबादला किया गया और खास बात यह रही कि सभी अधिकारियों को उनकी पसंद के अनुसार स्टेशन आवंटित किए गए।

पारदर्शिता और संतुष्टि का मिला संयोग

मंत्री विज ने कहा कि इस नीति का सबसे बड़ा लाभ पारदर्शिता है। इससे न केवल अधिकारियों को संतुष्टि मिली है बल्कि कार्यक्षमता और मनोबल में भी वृद्धि देखने को मिली है। “हरियाणा सरकार लगातार ई-गवर्नेंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में अग्रसर है, और यह कदम उसी श्रृंखला का हिस्सा है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button