आज का राशिफल 28 अप्रैल 2025: सोमवार का दिन कई राशियों के लिए लेकर आया खुशखबरी, वेतनवृद्धि और प्रोमोशन का योग | जानिए किस राशि का दिन कैसा रहेगा

आज का राशिफल 28 अप्रैल 2025। सप्ताह की शुरुआत सोमवार के दिन हुई है और ग्रह-नक्षत्रों की चाल से आज का दिन कुछ खास राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। आज चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा है, जो कई राशियों को इंक्रीमेंट, प्रमोशन और पारिवारिक सुख का तोहफा देने वाला है। वहीं कुछ राशियों को आज स्वास्थ्य और खर्च के मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
आइए जानते हैं 12 राशियों का आज का राशिफल—
मेष राशि
सप्ताह की शुरुआत शानदार। नया काम मिलने के योग। व्यापार में लाभ और पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ उपाय: माता को लाल वस्त्र भेंट करें।
वृषभ राशि
थोड़ा तनावपूर्ण दिन। सेहत और खर्च दोनों पर नियंत्रण रखें। विवाद से दूर रहें।
शुभ उपाय: सफेद मिठाई का दान करें।
मिथुन राशि
सामाजिक और आर्थिक लाभ का दिन। अविवाहितों को शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ उपाय: तुलसी को जल चढ़ाएं।
कर्क राशि
करियर में प्रमोशन या वेतनवृद्धि संभव। परिवार और उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
शुभ उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
सिंह राशि
धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। यात्रा से लाभ संभव। व्यापार में चिंताएं रह सकती हैं।
शुभ उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
कन्या राशि
संवेदनशील दिन। बातचीत में सावधानी बरतें, सेहत का रखें ख्याल। खर्च बढ़ेगा।
शुभ उपाय: नींबू-पानी का सेवन करें, नमक से परहेज करें।
तुला राशि
मनोरंजन, मौज-मस्ती और रोमांस से भरा दिन। व्यवसाय में लाभ और सामाजिक सम्मान मिलेगा।
शुभ उपाय: सफेद फूलों का दान करें।
वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में सफलता। पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे।
शुभ उपाय: काली उड़द का दान करें।
धनु राशि
यात्रा टालें, विवाद से बचें। पेट की तकलीफ हो सकती है। दोपहर के बाद राहत मिलेगी।
शुभ उपाय: हल्दी मिला दूध पीएं।
मकर राशि
मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद से दिन व्यस्त रहेगा। सेहत पर ध्यान दें।
शुभ उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
कुंभ राशि
कार्यस्थल पर ऊर्जा और उत्साह। समाज में सम्मान बढ़ेगा। प्रिय से निकटता बनेगी।
शुभ उपाय: मीठा जल पीएं और दान करें।
मीन राशि
वाणी पर संयम रखें। परिजनों से मतभेद हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा भटकाव वाला रहेगा।
शुभ उपाय: गौ माता को केला खिलाएं।
नोट: यह राशिफल वैदिक ज्योतिष के आधार पर तैयार किया गया है। निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।
