
चंडीगढ़।
अंबाला छावनी नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 25 से आजाद चुनाव लड़ रहे आशीष कुमार पासी को चुनाव रिटर्निंग अधिकारी कम एसडीएम विनेश कुमार ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि अपने आचार संहिता का उल्लंघन किया है, अपने एक धार्मिक स्थल (मंदिर) पर खड़े होकर चुनाव प्रचार किया है जो की आचार संहिता का उल्लंघन है, उन्होंने पत्र में कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर उनका जवाब नहीं आता है तो उन पर लीगल कार्रवाई की जाएगी। पत्र की एक कॉपी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अंबाला को भी भेजी गई है।



