सोनीपत का HR88B8888 VIP नंबर 1.17 करोड़ में बिका, बना देश का सबसे महंगा नंबर!

हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली क्षेत्र का सुपर फैंसी वाहन नंबर HR88B8888 ऑनलाइन नीलामी में ₹1.17 करोड़ में बिका है। माना जा रहा है कि यह भारत के इतिहास में किसी VIP नंबर पर लगी सबसे बड़ी बोली है। नीलामी मंगलवार शाम 5 बजे पूरी हुई।
अधिकारियों के अनुसार, बोली लगाने वाले को 5 दिनों के भीतर पूरी राशि जमा करनी होगी, तभी यह नंबर अंतिम रूप से ब्लॉक किया जाएगा। फिलहाल खरीदार की पहचान गुप्त रखी गई है।
‘8888’ सीरीज क्यों इतनी खास?
इस नंबर की मांग इसकी “चार बार 8” वाली सीरीज के कारण रही। अंक ‘8’ को धन, प्रगति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, जिस वजह से ‘8888’ सीरीज भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। यही कारण है कि इस नंबर पर बोली लगातार बढ़ती गई और करोड़ पार कर गई।
कुंडली क्षेत्र का प्रीमियम नंबर
यह VIP नंबर सोनीपत (कुंडली) आरटीओ द्वारा जारी किया गया है। ब्लॉक होने के बाद संबंधित वाहन का रजिस्ट्रेशन भी यहीं होगा।
यदि खरीदार राशि जमा नहीं करवाता है तो यह नंबर फिर से नीलामी सूची में डाल दिया जाएगा।
देश में रिकॉर्ड तोड़ बोली!
अधिकारियों का दावा है कि इससे पहले भारत में इतने ऊंचे दाम पर कोई नंबर नहीं बिका। हरियाणा में फैंसी नंबरों पर करोड़ों की बोली लगने का यह पहला मामला है, जिसने सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।
VIP नंबरों की बढ़ती दीवानगी
विशेषज्ञ बताते हैं कि वाहन मालिक अपनी पहचान को अलग बनाने के लिए VIP नंबरों पर खुलकर पैसा खर्च कर रहे हैं।
भारत में सबसे ज्यादा डिमांड वाली सीरीज:
0001
7777
8888
9999
इनमें ‘8888’ को सबसे शुभ और प्रीमियम माना जाता है।



