ChandigarhDharamRayta Special

बाबा बंदा सिंह बहादुर के फेसबुक पेज का शुभारंभ ‘लोगो’ भी हुआ लांच

चंडीगढ : बाबा बंदा सिंह बहादुर के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी पहुंचाने व लोगों को जागरूक करने के लिए बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाऊंडेशन (ट्रस्ट) के फेसबुक पेज का शुभारंभ तथा ‘लोगो’ को लांच किया गया। फेसबुक पेज का शुभारंभ तथा ‘लोगो’ की लांचिग यहां चंडीगढ में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री व ट्रस्ट के चेयरमैन मनोहर लाल ने की। मनोहर लाल ने बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ फाऊडेंशन ट्रस्ट की बैठक के दौरान कहा कि जल्द ही ट्रस्ट के भवन का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा और इस संबंध में संबंधित विभाग द्वारा अनापति प्रमाण पत्र शीघ्र ही जारी होगा। उन्होंने बताया कि कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा लगभग 20 एकड भूमि का स्थानातंरण ट्रस्ट को कर दिया गया है और आगामी कार्यवाही पर शीघ्रता से कार्य जारी है।

बैठक में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव को बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ फाऊडेंशन ट्रस्ट का सदस्य बनाए जाने हेतू स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।  बैठक के दौरान फरीदाबाद से आए हुए गुरप्रसाद सिंह ने 11 लाख रुपए का चैक ट्रस्ट के चैयरमेन व केन्द्रीय मंत्री को भेंट किया। बैठक में पूर्व मंत्री कंवर पाल, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, सूचना, जनसंपर्क एव भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल और महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग, यमुनानगर के उपायुक्त पार्थ गुप्ता, मुख्यमंत्री के ओएसडी डा प्रभलीन सिंह तथा ट्रस्ट के सदस्य व पदाधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button