Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सौंपे 25 नव-नियुक्त बीडीपीओ को नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़, 15 मई 2025 : हरियाणा में ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के लिए एक अहम कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को संत कबीर कुटीर स्थित अपने आवास पर आयोजित समारोह में 25 नव-नियुक्त खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों (BDPO) को नियुक्ति पत्र सौंपे।

मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों को “विकसित भारत 2047” के सपने का आधार बताते हुए कहा, “आप केवल प्रशासक नहीं, बल्कि परिवर्तन के वाहक हैं। आज गांवों में जो ऊर्जा और उम्मीद जगी है, उसकी कमान अब आपके हाथों में है।” उन्होंने यह भी जोर दिया कि सरकार ने खर्ची-पर्ची की राजनीति को खत्म कर, मेरिट पर आधारित नई कार्यसंस्कृति स्थापित की है, जिससे योग्य युवाओं को मौका मिल रहा है।

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने भी अधिकारियों को ग्रामीण विकास की रीढ़ बताते हुए कहा कि “आपका कार्य जनता के विश्वास को मजबूत करने का है।”

यह नियुक्ति प्रक्रिया हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा पारदर्शिता के साथ पूरी की गई और कोर्ट केस के बाद 11 महीने की प्रक्रिया के बाद अब पूरी तरह निष्पक्ष रूप से लागू की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button