Haryana

हरियाणा के मुख्य सचिव को पड़ा दिल का दौरा; ICU में भर्ती, 2 महीने बेड रेस्ट की सलाह

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की गुरुवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पता चला कि उन्हें मेजर हार्ट अटैक आया था। शुक्रवार को सर्जन डॉ पीएस महंत की देखरेख में उनकी सर्जरी हुई। फोर्टिस अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि अभी उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में रखा गया है। संभावना है कि एक-दो दिन बाद प्राइवेट रूम में शिफ्ट किया जाए। रस्तोगी को 2 महीने के बेड रेस्ट की सलाह दी गई है।

अनुराग रस्तोगी 1990 बैच के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उनका रिटायरमेंट 30 जून 2025 को निर्धारित था, लेकिन राज्य सरकार ने उनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाते हुए 30 जून 2026 तक एक्सटेंड कर दिया। वह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button