Haryana

हरियाणा SGPC को मिला नया प्रधान, चार महीने बाद टूटी गतिरोध की दीवार

करनाल | 23 मई 2025 : हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (SGPC) को चार महीनों के लंबे इंतजार के बाद नया नेतृत्व मिल गया है। जगदीश सिंह झींडा को सर्वसम्मति से कमेटी का नया प्रधान चुना गया है। कुरुक्षेत्र के छठी पातशाही गुरुद्वारे में आयोजित बैठक में यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया।

झींडा के साथ अन्य पदाधिकारियों का भी चयन हुआ। गुरमीत सिंह सीनियर उपप्रधान, गुरबीर सिंह उपप्रधान, अंग्रेज सिंह महासचिव और बलविंदर सिंह को सहसचिव बनाया गया। छह अन्य सदस्यों को भी कमेटी में शामिल किया गया।

हालांकि, चयन के दौरान विपक्षी गुट ने वोटिंग की मांग कर विरोध जताया। वरिष्ठ सदस्य दीदार सिंह नलवी ने इसे “लोकतंत्र की हत्या” बताया। बावजूद इसके, झींडा गुट के 32 सदस्यों के समर्थन के चलते उन्हें प्रधान चुना गया।

प्रधान बनने के बाद जगदीश सिंह ने कहा कि वे गुरुद्वारा संसाधनों का उपयोग समाज सेवा में करेंगे और जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे। यह फैसला हरियाणा SGPC के लिए एक नई दिशा और स्थिरता की शुरुआत मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button