टेस्ट क्रिकेट की सबसे महान पारियां: जब 33 रन भी 300 से भारी पड़े
टेस्ट क्रिकेट में "सबसे महान पारी" चुनना नामुमकिन है। यहां शतक नहीं, हालात तय करते हैं कि पारी अमर होगी या नहीं।
Asheesh srivastava
टेस्ट क्रिकेट में “सबसे महान पारी” चुनना नामुमकिन है। यहां शतक नहीं, हालात तय करते हैं कि पारी अमर होगी या नहीं।
1. VVS Laxman 281: ईडन की जादुई वापसी
मैच: भारत vs ऑस्ट्रेलिया, कोलकाता 2001
भारत फॉलोऑन पर था। ऑस्ट्रेलिया 16 टेस्ट जीतकर अजेय थी। लक्ष्मण ने द्रविड़ के साथ 376 रन जोड़े और इतिहास पलट दिया।
2. Ben Stokes 135_: हेडिंग्ले का चमत्कार
मैच: इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, लीड्स 2019
9 विकेट गिर चुके थे, 73 रन बाकी थे। स्टोक्स ने नामुमकिन को मुमकिन किया। एशेज की सबसे फिल्मी जीत।
3. Vihari-Ashwin: सिडनी का दर्दभरा ड्रॉ
मैच: भारत vs ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 2021
विहारी हैमस्ट्रिंग फटने के बाद भी टिके रहे। अश्विन पीठ दर्द में लड़े। 258 गेंद का ड्रॉ जीत जैसा था।
4. AB de Villiers 33: जब डिफेंस ही अटैक था
मैच: साउथ अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड 2012
220 गेंदों में 33 रन। मिस्टर 360 ने अपना अंदाज बदला और टीम के लिए मैच बचाया। फाफ के 110_ के साथ ड्रॉ छीना।


5. Kapil Dev 129: हारकर भी जीता हुआ योद्धा
मैच: भारत vs साउथ अफ्रीका, पोर्ट एलिज़ाबेथ 1992
Allan Donald की आग के सामने कपिल अकेले खड़े रहे। भारत हारा, पर कपिल का साहस अमर हो गया।
टेस्ट सिर्फ खेल नहीं, परीक्षा है
यहां 281 रन इतिहास बनाते हैं, 135_ मैच जिताते हैं, 33 रन अमर हो जाते हैं और चोटिल ड्रॉ भी सीना चौड़ा कर देता है।



