Punjab

मोगा में एक करोड़ की ठगी में दो जालसाज काबू:

 

पंजाब की मोगा पुलिस ने एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी रमनदीप सिंह ने बताया कि गांव रोली के जोगिंदर सिंह ने एसएसपी मोगा को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि श्री मुक्तसर साहिब के गांव झबेल वाली के रहने वाला है।

फर्जी दस्तावेज के जरिए दिया धोखा

आरोपियों ने पुराने वाहन ट्रैक्टर-ट्राली खरीदकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए शिकायतकर्ता को धोखा दिया। जब पीड़ित ने आरोपी परिवार से संपर्क किया, तो वे टालमटोल करने लगे। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत की। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीआईए स्टाफ मोगा को जांच सौंपी।

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

प्रारंभिक जांच के बाद थाना मैहना में चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने जसजीत सिंह उर्फ प्रेटी और जसवीर कौर को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button