Haryana

पंचकूला हाई अलर्ट पर, डीसी मोनिका गुप्ता की अपील – रात में रखें ब्लैकआउट, सतर्क रहें और घरों में सुरक्षित रहें

पंचकूला, 9 मई 2025: देश में बढ़ते सुरक्षा खतरे के बीच पंचकूला जिला भी अब हाई अलर्ट पर है। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने शुक्रवार को आपात बैठक कर जिले के अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंचकूला पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी नागरिकों को सतर्क और सजग रहना चाहिए।

 

रात में अचानक ब्लैकआउट, आज फिर अलर्ट की आशंका

डीसी मोनिका गुप्ता ने बताया कि बीती रात पंचकूला में अचानक ब्लैकआउट अलर्ट जारी किया गया था, जिसके चलते पूरे जिले में ब्लैकआउट किया गया। उन्होंने कहा कि आज भी किसी भी समय अलर्ट आ सकता है, इसलिए सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि रात को स्वेच्छा से अपने घरों की लाइटें बंद रखें और बाहर निकलने से बचें।

 

जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

जिला सचिवालय में हुई बैठक में डीसी ने सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां रखने को कहा। आपदा प्रबंधन से लेकर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग तक सभी इकाइयों को तैनात कर दिया गया है।

 

डीसी की अपील – सहयोग करें और अफवाहों से बचें

मोनिका गुप्ता ने पंचकूलावासियों से अनुरोध किया कि वे प्रशासन के साथ मिलकर काम करें और किसी भी तरह की अफवाह से बचें। “जिले की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है, और हमें मिलकर ही इस चुनौती का सामना करना होगा,” उन्होंने कहा।

 

ब्लैकआउट क्यों ज़रूरी?

सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, ब्लैकआउट रात में किसी भी संभावित हवाई हमले या ड्रोन निगरानी से बचाने का एक प्रभावी तरीका है, जिससे दुश्मन को निशाना साधने में कठिनाई होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button