HaryanaNational NewsRayta Special

पाकिस्तान से संभावित हमले की चेतावनी, अंबाला में एयर अटैक अलर्ट से मचा हड़कंप!

चंडीगढ़/अंबाला, 9 मई 2025: भारत-पाक तनाव के बीच हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार को अचानक एयर अटैक अलर्ट जारी कर दिया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सुबह से ही अंबाला में सायरन की आवाजें गूंजती रहीं और लोगों को छतों से घरों के अंदर जाने के निर्देश दिए गए। अंबाला सैन्य दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र है जहां आर्मी कैंट और एयरफोर्स स्टेशन स्थित हैं।

 

ड्रोन की आशंका, फ्लाइट्स और स्कूल बंद

सुबह करीब 10:20 बजे वायुसेना द्वारा एक संदिग्ध ड्रोन को ट्रेस किया गया, जिसके बाद अंबाला से लेकर पंचकूला तक अलर्ट जारी कर दिया गया। हिसार से दिल्ली और अयोध्या जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया गया है और सभी स्कूल-कॉलेज अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।

 

2:22 बजे हुआ धमाका, लोग घरों से बाहर निकले

दोपहर करीब 2:22 बजे अंबाला में तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई इलाकों में घरों की खिड़कियां और शीशे तक हिल गए। हालांकि बाद में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह धमाका एक सुपर सॉनिक बूम था, जो एयरफोर्स के फाइटर जेट्स की तेज रफ्तार उड़ान के कारण हुआ।

 

क्या होता है सॉनिक बूम?

जब कोई विमान ध्वनि की गति (लगभग 1235 किमी/घंटा) से तेज़ उड़ान भरता है, तो वह वायु में शॉक वेव्स उत्पन्न करता है। यही शॉक वेव जब ज़मीन तक पहुंचती है तो जोरदार धमाके की आवाज़ होती है, जिसे सॉनिक बूम कहा जाता है।

 

चंडीगढ़ और पंजाब में भी हाई अलर्ट

इससे पहले पंजाब और चंडीगढ़ में भी पाकिस्तानी हमलों की आशंका को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर थीं। प्रशासनिक स्तर पर रिहायशी इलाकों से लेकर सरकारी प्रतिष्ठानों तक निगरानी बढ़ा दी गई है।

 

लोगों से प्रशासन की अपील

उपायुक्त अजय सिंह ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को देने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button