Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व सीएम हुड्डा की भाभी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

रोहतक : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी, श्रीमती राजवती हुड्डा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने रोहतक स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत राजवती हुड्डा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वर्गीय राजवती हुड्डा एक धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं, जिन्होंने परिवार को संगठित रखते हुए सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय योगदान दिया। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी रहा है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

सिंधु निवास पहुंचकर व्यक्त किया शोक

बाद में, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के निवास ‘सिंधु निवास’ पहुंचे और उनकी माता श्रीमती परमेश्वरी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कैप्टन अभिमन्यु और उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की।

पूर्व विधायक की मां के निधन पर शोक

वहीं, मुख्यमंत्री ने रविवार को पूर्व विधायक नसीम अहमद के फिरोजपुर झिरका स्थित निवास स्थान पर पहुंचकर उनकी माता के देहांत पर शोक प्रकट किया तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की तथा परिवार को इस अपूरणीय क्षति से उबरने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button