HaryanaNational Newsराजनीति

‘कस्में वायदे प्यार वफा सब, सब बाते हैं, बातों का क्या…’ पाकिस्तान झूठ बोलने का कारखाना :अनिल विज

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तान झूठ बोलने का कारखाना है, हमेशा युद्ध में इन्होंने गलत प्रचार किया है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हिंदी बोलने वालों को थप्पड़ मारना और दुकानें तोडना विरोध नहीं तो और क्या है?। इधर, विज ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि राहुल कांग्रेस शासित प्रदेश में क्राइम को क्यों नहीं देख रहे हैं।

वहीं, ऊर्जा मंत्री विज ने अंबाला में अपने सदर बाजार टी प्वाइंट पर अपनी मित्र मंडली के साथ पत्रकारों से बातचीत के दौरान गीत गुनगुनाया “कस्में वायदे प्यार वफा सब, बाते हैं बातों का क्या…” उन्होंने कहा कि जिस कारगिल युद्ध में पाकिस्तान ने अपने सैनिक शेरखां को पहचानने और उसके शव को लेने से भी इंकार कर दिया। अब यह उसे श्रद्धांजलि दे रहे हैं, इसका मतलब है कि पाकिस्तान ने तब झूठ बोला और आज पाकिस्तान श्रद्धांजलि दे रहा हैं जिसका साफ मतलब है कि वह उनका आदमी था और पाकिस्तान के कहने पर ही उसने कारगिल में घुसने का दुस्साहस किया।

महाराष्ट्र में हिंदी बोलने वालों को मारना

संजय राउत ने कहा कि हम हिंदी का विरोध नहीं हिंदी थोपे जाने का विरोध करते है, पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि हिंदी बोलने वालों को यह (ठाकरे बंधु के लोग) थप्पड़ मारते हैं उनकी दुकानें तोड रहे हैं व निकल जाने को कह रहे हैं, तो फिर यह क्या है।

मरीज को बाहर की दवाएं लिखना बर्दाश्त नहीं

अंबाला के सिविल अस्पताल के हार्ट केयर में डाक्टर द्वारा बाहर की दवाएं लिखने के मामले में विज ने कहा कि उन्होंने इस मामले में कड़ा संज्ञान लिया है और उन्होंने हार्ट सेंटर अधिकारी व पीएमओ को कहा है कि यह किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो कोई भी मरीज हार्ट सेंटर में एडमिट होता है उसका सिविल अस्पताल का कार्ड जरूर बनाया जाना चाहिए। उसका फायदा यह है कि स्टंट डालने व आप्रेशन के बाद मरीज को लंबे समय से सिविल अस्पताल से निशुल्क दवाएं मिल सकेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button