ChandigarhPunjabराजनीति

पंजाब मंत्री के मंत्री हरपाल चीमा का बड़ा आरोप- “ड्रग माफिया को बचा रही हैं कांग्रेस और बीजेपी”

चंडीगढ़, 12 जुलाई 2025 – पंजाब के वित्त मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां मिलकर ड्रग तस्करों और गैंगस्टर्स को बचाने का काम कर रही हैं और आप सरकार की ड्रग्स के खिलाफ मुहिम को कमजोर करने की साजिश रच रही हैं।

चीमा ने दावा किया कि जैसे ही आप सरकार ने पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने चंडीगढ़ पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दी और 24 घंटे के भीतर आप नेताओं पर FIR दर्ज कर दी गई। उन्होंने कहा, “यह बेहद चौंकाने वाला है कि जहां हज़ारों असली शिकायतें लंबित हैं, वहीं राजनीतिक दबाव में झूठी FIR दर्ज की जा रही हैं।”

चीमा ने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ पुलिस, जो बीजेपी द्वारा नियुक्त राज्यपाल के अधीन है, राजनीति से प्रेरित FIR दर्ज कर रही है। उन्होंने पुलिस के हलफनामे का हवाला देते हुए बताया कि 15 मई 2024 तक 7,067 शिकायतें लंबित थीं, जिनमें से कई गंभीर अपराधों से जुड़ी हैं।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस और बीजेपी की मिलीभगत से आम आदमी पार्टी को चुप कराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम न डरेंगे, न झुकेंगे। हम सच बोलते रहेंगे।”

चीमा ने यह भी याद दिलाया कि 2017 में AAP ने नशे, बेरोजगारी और कृषि संकट जैसे मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भी माना था कि पंजाब के 70% युवा नशे की गिरफ्त में हैं, और इसके लिए अकाली-बीजेपी गठबंधन जिम्मेदार था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button