Haryana

हरियाणा में सौर ऊर्जा की क्रांति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आह्वान – उठाएं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ

कैथल, 12 जुलाई:  हरियाणा में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और आम जनता को महंगे बिजली बिलों से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कैथल के प्यौदा गांव में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर लोगों से आह्वान किया कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने घरों को सोलर सिस्टम से रोशन करें।

मुख्यमंत्री ने गांव के एक लाभार्थी के घर की छत पर लगे सोलर पैनल का निरीक्षण किया और इसे “हरियाणा की ऊर्जा क्रांति की असली तस्वीर” बताया। उन्होंने गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।

लक्ष्य: हर घर पर सोलर सिस्टम

मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि पहले चरण में हरियाणा के 1 लाख अंत्योदय परिवारों की छतों पर मुफ्त में 2 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल लगाए जाएं। इस लक्ष्य के पूरा होते ही अगले 1 लाख परिवारों को योजना से जोड़ा जाएगा। अब तक 26,000 परिवार इस योजना का लाभ ले चुके हैं, जिनमें से केवल कैथल जिले में ही 1707 परिवारों ने अपने घरों में सोलर सिस्टम लगवाया है।

बिजली के भारी बिलों से राहत

उन्होंने कहा कि जिन परिवारों की वार्षिक आय ₹1.80 लाख तक है, उन्हें सोलर पैनल लगवाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों की ओर से भारी सब्सिडी दी जा रही है। इससे इन परिवारों को न केवल मुफ्त बिजली मिल रही है, बल्कि हर महीने के बिजली बिलों में भी भारी कमी आ रही है।

हरियाणा बन रहा ‘जगमग’

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि “म्हारा गांव जगमग गांव” योजना के तहत राज्य के 6,500 गांवों में से 5,800 गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। शेष गांवों को भी जल्द ही इस योजना में शामिल किया जाएगा।

2014 से पहले और अब में बड़ा फर्क

नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2014 से पहले सरकारें मनमर्जी से सरचार्ज लगाकर जनता को परेशान करती थीं, लेकिन मौजूदा सरकार ने सरचार्ज माफ कर उपभोक्ताओं को राहत दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button