Haryanaराजनीति

मनीषा बेटी के नाम पर राजनीति बंद करे विपक्ष : नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष को कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि मनीषा बेटी के मामले पर राजनीति करना बंद करें। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल अनावश्यक हंगामा कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, जबकि इस विषय पर प्रश्नकाल में सवाल पहले से ही सूचिबद्ध है और उस पर चर्चा भी होनी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कि भिवानी की बेटी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा सदन की कार्यवाही में व्यवधान डालने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस और वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में जमीन आसमान का अंतर है। कांग्रेस राज में कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर थी। उस समय तो एफआईआर तक दर्ज नहीं होती थी, जिससे पीड़ित दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर होते थे। इनके विपरीत आज तुरंत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष दिखावा कर रहा है, जबकि जनता को कांग्रेस के कृत्य अच्छी तरह याद हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार सदन में कुछ युवा विधायक चुनकर आए हैं, जिन्हें शायद यह अंदाज़ा भी नहीं होगा कि कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति कितनी शर्मनाक और दयनीय थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button