पानी निकासी के लिए पूरी ताकत से जुटे अधिकारी, पानी सीधा नाले-नालियों में जाए न कि किसी कालोनी में : अनिल विज

अम्बाला : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से रविवार 7 सितम्बर को अम्बाला छावनी इंडस्ट्रियल एरिया से बरसात और जल जमाव की निकासी में कुछ लोगों द्वारा बाधा डालने पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से कहा कि जहां-जहां पानी खड़ा है उसे निकालने के लिए वह पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पानी निकासी के समय यह ध्यान अवश्य रखा जाए कि पानी सीधा नाले-नालियों में जाए न कि किसी कालोनी में पानी जाए।
ऊर्जा मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्कुलर जारी कर जिले के विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों की बैठक दोपहर 12:00 बजे छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बुलाई। बैठक में अम्बाला उपायुक्त अजय तोमर के अलावा पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में मंत्री ने अब तक कहां-कहां अत्याधिक पानी आने से जलभराव है उसकी जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने इन क्षेत्रों में पानी निकासी के क्या-क्या इंतजाम किए गए इसकी भी जानकारी ली। उनके पूछने पर अधिकारियों ने यह भी बताया कि इंडस्ट्री एरिया से पहले की जा रही पानी निकासी को कुछ तत्वों द्वारा रूकवा दिया गया था। इस पर मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों से कहा कि जहां-जहां पानी खड़ा है उसे निकालने के लिए वह पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पानी निकासी के समय यह ध्यान अवश्य रखा जाए कि पानी सीधा नाले-नालियों में जाए न कि किसी कालोनी में पानी जाए।



