HimachalNational NewsPunjab

PM मोदी का पंजाब-हिमाचल दौरा: बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे, स्पेशल राहत पैकेज की उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 9 सितंबर को पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करेंगे। यह दौरा दोनों राज्यों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, जहां प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान हुआ है। पीएम मोदी सबसे पहले पठानकोट पहुंचेंगे और फिर हेलिकॉप्टर से हिमाचल के चंबा, कुल्लू और मंडी जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

धर्मशाला में करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

हवाई सर्वेक्षण के बाद प्रधानमंत्री करीब 11:30 बजे गग्गल एयरपोर्ट पर उतरेंगे और धर्मशाला में राज्य के अधिकारियों और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में राहत व पुनर्वास को लेकर विशेष चर्चा होगी।

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात

धर्मशाला दौरे के बाद पीएम मोदी पठानकोट लौटेंगे, जहां से वह गुरदासपुर पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से सीधी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत खराब होने के चलते उनकी जगह चीफ सेक्रेटरी पीएम को राज्य की बाढ़ स्थिति पर रिपोर्ट देंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पठानकोट और गुरदासपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा भी पीएम के साथ रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button