आज का राशिफल 16 अक्टूबर 2025: कर्क में चंद्रमा का गोचर, इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क!

आज का राशिफल 16 अक्टूबर 2025: आज 16 अक्टूबर 2025 को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा है। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर विभिन्न रूपों में देखने को मिलेगा। किसी के लिए ये दिन अवसरों से भरा है तो किसी को सावधानी से आगे बढ़ने की जरूरत है।
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके दिन की शुरुआत कैसी होगी और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, तो पढ़ें आज का राशिफल सभी राशियों के लिए।
मेष राशि (Aries)
चौथे भाव में चंद्रमा
आज आपको मानसिक तनाव और स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आएंगी और पारिवारिक मतभेद भी हो सकते हैं।
सावधानी: विवादों से दूर रहें
उपाय: माता को चंदन अर्पित करें
वृषभ राशि (Taurus)
तीसरे भाव में चंद्रमा
भावनात्मक जुड़ाव और भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। काम पूरे होंगे, लेकिन दोपहर के बाद आर्थिक हानि की संभावना है।
सावधानी: अनावश्यक खर्च से बचें
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं
मिथुन राशि (Gemini)
दूसरे भाव में चंद्रमा
सुबह का समय तनावपूर्ण रहेगा, पर दोपहर बाद सुधार होगा। प्रियजन से मुलाकात और आर्थिक लाभ संभव है।
सावधानी: क्रोध न करें
उपाय: जल में तुलसी डालकर सूर्य को अर्घ्य दें
कर्क राशि (Cancer)
पहले भाव में चंद्रमा
आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा, लेकिन भावनात्मक अस्थिरता परेशान कर सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
सावधानी: नकारात्मक सोच से दूर रहें
उपाय: ओम नमः शिवाय का जाप करें
सिंह राशि (Leo)
बारहवें भाव में चंद्रमा
खर्चों में वृद्धि और पारिवारिक विवाद संभव हैं। दोपहर बाद नए कार्यों की शुरुआत हो सकती है।
सावधानी: निर्णय सोच-समझकर लें
उपाय: पीपल को जल दें
कन्या राशि (Virgo)
ग्यारहवें भाव में चंद्रमा
कार्यक्षेत्र में लाभ होगा लेकिन निर्णय लेने में दुविधा हो सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी है।
सावधानी: वाणी पर संयम रखें
उपाय: श्री गणेश को दूर्वा चढ़ाएं
तुला राशि (Libra)
दसवें भाव में चंद्रमा
धार्मिक कार्यों और करियर में सफलता के योग हैं। अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। यात्रा और विवाह चर्चा संभव है।
सावधानी: आत्मविश्वास बनाए रखें
उपाय: लक्ष्मी नारायण की पूजा करें
वृश्चिक राशि (Scorpio)
नवम भाव में चंद्रमा
व्यवसाय और नौकरी में सफलता मिलेगी। प्रियजनों से भेंट और नए अवसर मिल सकते हैं।
सावधानी: खानपान में ध्यान दें
उपाय: सूर्य को गुड़ और जल अर्पित करें
धनु राशि (Sagittarius)
आठवें भाव में चंद्रमा
ग्लानि और मानसिक अशांति का अनुभव हो सकता है। दोपहर बाद राहत मिलने की संभावना है।
सावधानी: नए काम की शुरुआत न करें
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें
मकर राशि (Capricorn)
सातवें भाव में चंद्रमा
आज मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा, लेकिन दोपहर बाद परिवार में तनाव हो सकता है।
सावधानी: रिश्तों में संयम रखें
उपाय: शिव को बेलपत्र चढ़ाएं
कुंभ राशि (Aquarius)
छठे भाव में चंद्रमा
आज आपके सारे कार्य समय पर पूरे होंगे। व्यापार में लाभ और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सावधानी: आलस्य से बचें
उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं
मीन राशि (Pisces)
पांचवें भाव में चंद्रमा
सुबह तनाव रहेगा लेकिन दोपहर बाद माहौल सुधरेगा। व्यापार और परिवार दोनों में लाभ होगा।
सावधानी: अनावश्यक विवाद से बचें
उपाय: श्रीराम नाम का जाप करें
