Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वृद्धाश्रम में मनाया दीपोत्सव, बुजुर्गों संग बांटी खुशियाँ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीपावली का पर्व इस बार संवेदनशीलता और सेवा भाव के साथ मनाया। सोमवार को मुख्यमंत्री पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे, जहाँ उन्होंने वृद्धजनों के साथ दीपोत्सव की खुशियाँ साझा कीं।

मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी भी उपस्थित रहीं। दोनों ने वृद्धाश्रम में दीप जलाकर, मिठाइयाँ बाँटकर और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर दीपावली मनाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्गों के साथ समय बिताना आध्यात्मिक और प्रेरणादायक अनुभव है।

मुख्यमंत्री सैनी ने वृद्धजनों के साथ आतिशबाजी भी की और सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा —वृद्धजनों के साथ दीपोत्सव मनाना एक आत्मीय और आनंददायक अनुभव रहा। दीपावली प्रेम, स्नेह और मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक है। सच्चा उत्सव वही है, जब हर चेहरे पर मुस्कान और हर हृदय में अपनत्व का प्रकाश झिलमिलाता हो।

कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, और रेड क्रॉस सोसाइटी पंचकूला की सचिव सविता अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button