हरियाणा से बिहार के लिए छठ पूजा पर विशेष AC बस सेवा शुरू, जानिए रूट, समय और अन्य जानकारी

चंडीगढ़ | 22 अक्टूबर 2025 : छठ पर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे बिहार के प्रवासी कामगारों और श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। हरियाणा सरकार ने छठ पूजा के अवसर पर बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष AC बस सेवाएं शुरू कर दी हैं। ये बसें बिहार के विभिन्न शहरों जैसे पूर्णिया, मधुबनी, बेगूसराय, पटना और गया तक चलाई जा रही हैं।
यह पहल क्यों की गई?
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि उन्हें बिहार सरकार से एक पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें अनुरोध किया गया था कि हरियाणा में काम कर रहे बिहार के लोग बड़ी संख्या में अपने गृह राज्य छठ पूजा मनाने जाना चाहते हैं। इसके मद्देनजर, हरियाणा सरकार ने AC बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया।
AC बसों का शेड्यूल और रूट डिटेल्स:
अंबाला से:
अंबाला → पूर्णिया : शाम 4:00 बजे
अंबाला → पूर्णिया : शाम 4:30 बजे
अंबाला → मधुबनी : शाम 5:00 बजे
पानीपत से:
पानीपत → मधुबनी : दोपहर 12:00 बजे
पानीपत → मधुबनी : दोपहर 3:00 बजे
पानीपत → मधुबनी : शाम 5:00 बजे
गुरुग्राम (राजीव चौक) से:
गुरुग्राम → बेगूसराय : शाम 5:00 बजे
गुरुग्राम → पटना : शाम 6:00 बजे
गुरुग्राम → गया : शाम 7:00 बजे



