ChandigarhHaryana

क्यूएए–क्यूसीआई और क्यूएए–एनएबीएल के बीच एमओयू -निर्माण से लेकर मंडियों तक गुणवत्ता सुधार की दिशा में बड़ा कदम

चंडीगढ़:  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में बुधवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में क्वालिटी एश्योरेंस ऑथोरिटी, हरियाणा द्वारा दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते क्रमशः क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली तथा नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज़ (NABL) के साथ संपन्न हुए।

इन एम.ओ.यू.  पर क्वालिटी एश्योरेंस ऑथोरिटी, हरियाणा के चेयरपर्सन श्री राजीव अरोड़ा तथा क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली के महासचिव श्री चक्रवर्ती टी. कनन ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एन.ए.बी.एल के चेयरमैन डॉ. संदीप शाह उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर कहा कि इन दोनों समझौतों से हरियाणा में न केवल तकनीकी दक्षता और गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को नया आयाम मिलेगा, बल्कि सार्वजनिक निर्माण कार्यों की विश्वसनीयता, सुरक्षा और स्थायित्व भी उल्लेखनीय रूप से बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में सड़कों, पुलों, इमारतों, शहरी अवसंरचना तथा अन्य सार्वजनिक निर्माण कार्यों का तेजी से विस्तार हो रहा है। ऐसे में सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक परियोजना उच्च गुणवत्ता और वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप पूर्ण हो। उन्होंने कहा कि इन समझौतों के माध्यम से इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों और निर्माण एजेंसियों को आधुनिक तकनीकों तथा अत्याधुनिक गुणवत्ता प्रणालियों का लाभ मिलेगा, जिससे परियोजनाओं की गति और सटीकता दोनों में वृद्धि होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button