State NewsUttar-Pradesh

लखनऊ ट्रेन हत्याकांड: बेटी के प्रेम संबंध से नाराज़ पिता ने की हत्या, शव के किए कई टुकड़े

गोमतीनगर स्टेशन पर मिले बॉक्स ने खोली खौफनाक साजिश की परतें

Asheesh srivastava
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। यह मामला 17 मई 2026 को उस समय सामने आया, जब छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के S-1 कोच में रेलवे कर्मचारियों को एक लावारिस बॉक्स और बैग मिला। जांच के दौरान बॉक्स के अंदर एक किशोरी का क्षत-विक्षत शव मिला, जिसके बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया।
पुलिस जांच में पिता निकला मुख्य आरोपी
सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) की जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस कुशीनगर जिले के सेवरही इलाके निवासी बिग्गन अंसारी तक पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी बहन और बहनोई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

प्रेम संबंध को लेकर था विवाद
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक किशोरी एक दूसरे समुदाय के युवक से फोन पर बात करती थी। आरोपी पिता इस रिश्ते का विरोध कर रहा था। बताया जा रहा है कि परिवार में पहले भी एक बेटी ने प्रेम विवाह किया था, जिससे आरोपी सामाजिक बदनामी से डरता था। इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची।

पहले परिवार को भेजा बाहर, फिर बनाई हत्या की योजना
जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी ने वारदात से पहले अपनी पत्नी और बेटों को रिश्तेदारी में भेज दिया था। इसके बाद उसने अपनी बहन और बहनोई को घर बुलाया। रात में किशोरी की हत्या कर दी गई और पहचान छिपाने के लिए शव के कई टुकड़े कर दिए गए। पुलिस के अनुसार, शव के हिस्सों को अलग-अलग बैग और बॉक्स में भरकर ट्रेन में छोड़ दिया गया था।

CCTV फुटेज से खुला पूरा मामला
रेलवे स्टेशन और ट्रेन रूट के CCTV फुटेज में तीन लोग संदिग्ध बॉक्स को ट्रेन में रखते हुए दिखाई दिए। इसी आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। फिलहाल पुलिस ने पिता, उसकी बहन और बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button