Aaj Ka Rashifal 11 अप्रैल 2025: जानिए शुक्रवार का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है – पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। आज चतुर्दशी तिथि, उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र के संग योगों का मेल आपकी राशि पर खास असर डालेगा। चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे और केतु के साथ ग्रहण दोष बना रहेगा, जिससे कुछ राशियों को सावधान रहना होगा, तो कुछ को बड़े फायदे मिल सकते हैं।
इस विशेष राशिफल में जानिए आपके करियर, सेहत, एजुकेशन, रिलेशनशिप और व्यापार के लिहाज से आज का दिन कैसा रहेगा।
पंचांग और योग (11 अप्रैल 2025)
तिथि: चतुर्दशी
नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी (दोपहर 03:10 बजे तक), फिर हस्त
चंद्र स्थिति: कन्या राशि में
ग्रह योग: वाशि योग, आनन्दादि योग, बुधादित्य योग, सुनफा योग, ध्रुव योग
शुभ मुहूर्त:
सुबह: 08:15 – 10:15
दोपहर: 01:15 – 02:15
राहुकाल: 10:30 – 12:00 (शुभ कार्यों से बचें)
राशिफल (Aaj Ka Rashifal):
मेष (Aries):
पढ़ाई में सुधार होगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ और जीवनसाथी से उपहार मिलने के योग हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
वृषभ (Taurus):
प्रॉपर्टी विवाद सुलझ सकते हैं। व्यापारिक नुकसान संभव है, उधारी से बचें। पारिवारिक तनाव से सावधान रहें।
मिथुन (Gemini):
साहस बढ़ेगा, व्यापार में लोकप्रियता मिलेगी। पार्टनर संग रोमांटिक पल बिताएंगे। सेहत को नजरअंदाज न करें।
कर्क (Cancer):
परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। पार्टनर संग घूमने का प्लान बन सकता है।
सिंह (Leo):
नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में भागीदारी और दोस्तों से मेलजोल बना रहेगा।
कन्या (Virgo):
सामाजिक छवि को लेकर सतर्क रहें। पार्टनर से बहस से बचें। व्यापार में दस्तावेज संभाल कर रखें।
तुला (Libra):
लव लाइफ में खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में नए आइडिया काम आएंगे। वाहन खरीदने का योग बन रहा है।
वृश्चिक (Scorpio):
जॉब चेंज के योग हैं। राजनीति में संभलकर बोलें। फाइनेंशियल प्लानिंग फायदेमंद रहेगी।
धनु (Sagittarius):
आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। सगाईशुदा लोग रोमांटिक आउटिंग पर जा सकते हैं।
मकर (Capricorn):
ऑफिस में तनाव और पारिवारिक असंतोष संभव है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है।
कुंभ (Aquarius):
प्रमोशन के योग हैं। घर में नए सदस्य के आने की खुशी होगी। अचानक धनलाभ संभव है।
मीन (Pisces):
मानसिक तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी। मोटापे और सेहत का ख्याल रखें।
विशेष सुझाव:
आज के दिन “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करने से नकारात्मकता दूर होगी और मानसिक शांति प्राप्त होगी।
