Haryana : मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष विस्तृत पुनरीक्षण के जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए निर्देश

Haryana : हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 10 सितंबर को सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी जिसमे पूरे देश में विशेष विस्तृत पुनरीक्षण (एसआईआर) को लागू करने निर्देश दिए थे। इसी दिशा में हरियाणा सीईओ ने सभी डीईओ के बैठक आयोजित की। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने विशेष विस्तृत पुनरीक्षण के सम्बन्ध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को कहा कि प्रदेश में जहाँ पर
बीएलओ के पद खाली पड़े हैं वहाँ पर जल्द नियुक्ति कर उनके आईकार्ड जारी किये जाएं, ताकि नए सिरे से बनने वाली मतदाता सूची के कार्य में कोई बाधा उत्पन्न न हो। इसके अलावा, एसआईआर से सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाए।
श्रीनिवास ने यह निर्देश यहां विशेष विस्तृत पुनरीक्षण के सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारियों व निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए। उन्होंने विशेष विस्तृत पुनरीक्षण (एसआईआर) के सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी व निर्वाचक पंजीयन अधिकारी को कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष विस्तृत पुनरीक्षण के संबंध में समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें।



