बिजली डिफाल्टरों से रिकवरी के लिए जल्द होगी बैठक : अनिल विज

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि बिजली डिफाल्टरों की बकाया राशि की रिकवरी के लिए जल्द ही ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संबंधित अधीक्षक अभियंताओं से रिकवरी के संबंध में रिपोर्ट ली जाएगी। विज यहां चंडीगढ़ में मीडिया कर्मियों द्वारा ऊर्जा विभाग की बकाया राशि 7700 करोड़ रुपये की रिकवरी के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि बिजली डिफाल्टरों का यह तथ्य जब उनके सामने आया तो उसी समय ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक ली गई थी, जिसमें प्रत्येक जिलें की रिकवरी के बारे में जानकारी के तहत संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य दिया गया था। उन्होंने कहा कि अब अमुक अधिकारियों की रैकिंग भी रिकवरी के अनुसार तय की जाएगी।
‘बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते, पानी तो आकर चला भी गया’
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते, पानी तो आकर चला भी गया और उतर भी गया, जब पानी मंे लोग डूब रहे थे, तब तुम्हारा राहत भरा हाथ किसी की ओर बढा नहीं’’। विज ने कहा कि ‘‘जब सारा पानी उतर गया है, तो जैसे कार्यवाही डाली जाती है, उसी प्रकार राजनीतिक कार्यवाही के तौर राहुल गांधी जी आए हैं कि मैं भी गया था’’।
भारत-पाकिस्तान के मैच में भारत की जीत व हाथ न मिलाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि ‘‘फिर मारा-फिर मारा-फिर मारा पाकिस्तान को, अब क्रिकेट के मैदान में भी पाकिस्तान को मारा।।।।



