Haryanaराजनीति

अनिल विज ने बताया राजनीति का असली मतलब, ‘गब्बर’ ने दी सभी नेताओं को बड़ी नसीहत

राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तो आम बात है, लेकिन कुछ नेता ऐसे होते हैं जिनकी बात जनता और साथी नेताओं दोनों ही बड़े ध्यान से सुनते हैं। ऐसे ही दबंग नेता और हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने राजनीति को लेकर एक अहम बयान दिया है, जो हर राजनीतिक दल और कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक साबित होगा।

राजनीति सेवा का माध्यम है, सुख-सुविधा का नहीं: अनिल विज

अनिल विज ने स्पष्ट किया कि राजनीति का असली मकसद सेवा है न कि केवल सुख-सुविधाओं का आनंद लेना। उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के लिए सेवा करना कोई नया क्षेत्र नहीं है। जिस प्रकार बच्चे के जन्म पर दाई गुडती देती है, उसी तरह भाजपा में आने पर सेवा के संस्कार सिखाए जाते हैं।”

यह बयान भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के लिए एक संदेश है कि राजनीति में सच्ची निष्ठा और सेवा भावना ही प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर विशेष सघन सेवा प्रकल्प

विज ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन मनाया जाएगा और इसी दिन से 2 अक्टूबर तक महात्मा गांधी जी के जन्मदिन तक सघन सेवा प्रकल्प चलाया जाएगा। इस दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ता सेवा के विभिन्न कार्यों जैसे रक्तदान शिविर, पौधारोपण, शिक्षा संबंधी गतिविधियां आदि आयोजित करेंगे।

75 की इकाई में होंगे सेवा कार्य

मंत्री ने कहा, “जैसे जन्मदिन पर केक पर मोमबत्ती लगाई जाती है, वैसे ही प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर 75 की इकाई को ध्यान में रखते हुए सेवा कार्य किए जाएंगे। 75 पौधे लगाए जाएंगे या इसी संख्या में अन्य सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी न केवल भारत के प्रधानमंत्री हैं, बल्कि विश्व स्तर पर एक ब्रांड बन चुके हैं, इसलिए उनके जन्मदिन को विशेष रूप से मनाना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button