HaryanaRayta Special

अनिल विज का स्वतंत्रता दिवस पर ऐलान: रंगारंग कार्यक्रम के लिए 10 लाख की प्रोत्साहन राशि, 16 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी | जानिए और क्या कहा विज ने!

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यमुनानगर में ध्वजारोहण कर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और एक के बाद एक बड़े ऐलान किए। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले स्कूली बच्चों को 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा करते हुए उन्होंने 16 अगस्त को सभी स्कूलों में छुट्टी का भी ऐलान किया।

शहीदों को श्रद्धांजलि, देशवासियों को संकल्प की प्रेरणा

कार्यक्रम की शुरुआत में अनिल विज ने जगाधरी पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर जाकर ज्ञात-अज्ञात वीरों को नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, “आज का दिन उन शहीदों को याद करने का है, जिनके बलिदान से हमें आज़ादी मिली।” विज ने जनता से आह्वान किया कि हर चुनौती में देश की अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

“भारत अब चुप नहीं बैठेगा” – आतंक पर सख्त संदेश

पिछले दिनों हुए पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में “ऑपरेशन सिंदूर” और “ऑपरेशन महादेव” जैसे मिशनों ने आतंकवाद को उसी की ज़मीन पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा, “अब भारत आतंकवाद के खिलाफ चुप नहीं बैठता, मुंहतोड़ जवाब देता है।”

विकसित भारत की ओर हरियाणा का रोडमैप तैयार

अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के तहत हरियाणा को भी एक विकसित राज्य बनाने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए चार स्तंभ — युवा, अन्नदाता, महिला और गरीब — को सशक्त बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी दी।

Independence Day

महिलाओं और किसानों के लिए क्रांतिकारी योजनाएं

  • लाडो सखी और ड्रोन दीदी योजनाएं: 2 लाख से अधिक महिलाएं हुईं आत्मनिर्भर

  • मुफ्त गैस सिलेंडर योजना: 500 रुपये में गैस सिलेंडर देकर रसोई रोशन

  • फसल मुआवजा और MSP पर खरीद: किसानों को सीधे लाभ, 7,000 करोड़ की मदद

शिक्षा, रोजगार और खेल को बढ़ावा

  • बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरियां: 1.80 लाख युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार

  • गांव-गांव खेल नर्सरी और इंडोर जिम: खेलों को प्रोत्साहन

  • आर्मी भर्ती संस्थान: चरखी दादरी, हिसार और यमुनानगर में सैन्य तैयारी के लिए केंद्र

हरियाणा बन रहा एयर कनेक्टिविटी हब

  • हिसार एयरपोर्ट से श्रीराम लला के लिए उड़ानें शुरू

  • अंबाला छावनी में नया एयरपोर्ट लगभग तैयार, जल्द ही उड़ानें शुरू होंगी

डिजिटल और आर्थिक विकास की दिशा में तेज़ी

  • 150 से ज्यादा सेवाएं ऑनलाइन

  • नई आईएमटी व मारुति प्लांट से युवाओं को हज़ारों नौकरियां

  • शहरी स्वामित्व योजना: 20 साल से अधिक काबिज दुकानों व मकानों को मालिकाना हक

हरियाणा बना ओलंपिक खिलाड़ियों को सबसे अधिक पुरस्कार राशि देने वाला राज्य

खेलों को लेकर विज ने कहा कि हरियाणा की धरती ओलंपिक विजेताओं की जननी बन चुकी है। राज्य सरकार द्वारा विजेताओं को देश में सबसे अधिक पुरस्कार राशि दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button