ChandigarhHaryanaराजनीति

अनिल विज की सीएम नायब सैनी को सीधी चुनौती ट्वीट कर पूछा– “ये रिश्ता क्या कहलाता है?”

चंडीगढ़: हरियाणा की सियासत में घमासान मचा हुआ है। प्रदेश के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने सीएम नायब सैनी पर तीखा हमला बोला है। विज ने सोमवार को अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट कर नायब सैनी के करीबी माने जाने वाले आशीष तायल और भाजपा विरोधी उम्मीदवार चित्रा सरवारा के संबंधों पर सवाल उठाया।

 

विज ने लिखा— “ये रिश्ता क्या कहलाता है?” उन्होंने दावा किया कि आशीष तायल, जो खुद को सीएम नायब सैनी का मित्र बताते हैं, उनके समर्थक चुनाव में भाजपा उम्मीदवार का विरोध कर रहे थे। इससे यह सवाल उठता है कि भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ माहौल किसके इशारे पर बनाया गया?

 

इसके अलावा, विज ने X पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें नायब सैनी और आशीष तायल की नजदीकियां उजागर की गईं। उनके इस पोस्ट से हरियाणा की राजनीति में हलचल मच गई है। चर्चाएं हैं कि अनिल विज अभी भी सीएम पद को लेकर असंतुष्ट हैं। इस बयानबाजी के बाद हरियाणा भाजपा में अंदरूनी कलह और तेज होने की आशंका जताई जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button