संभल के 68 तीर्थों को मिटाने की हुई कोशिश, 54 को खोज निकाला: विधानसभा में बोले सीएम योगी

संभल के 68 तीर्थों को मिटाने की हुई कोशिश, 54 को खोज निकाला: विधानसभा में बोले सीएम योगी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि एक शरारत के तहत संभल जिले के 68 तीर्थों और 19 कूपों (पारंपरिक जलस्रोतों) की निशानी मिटाने की कोशिश की गई थी। सरकार ने उनमें से 54 तीर्थों और सभी 19 कूपों को खोज निकाला।
योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया, “जो हमारा है, हमें मिलना ही चाहिए। इससे इतर कुछ नहीं।” उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि जब तक भारत के आदर्श राम, शंकर और कृष्ण रहेंगे, तब तक कोई भारत का कुछ नहीं बिगाड़ सकता। लेकिन सपा का इन देवताओं पर विश्वास नहीं है।
मुख्यमंत्री ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा, “पहले माफिया दौड़ाता था और पुलिस भागती थी। माफिया को पुलिस सैल्यूट करती थी। लेकिन अब इसका ठीक उलटा हो गया है।”
योगी के इस बयान से विधानसभा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।



