ChandigarhHaryanaHimachalPunjabRayta SpecialState News

आखिर किसका है बंधन ट्रस्ट?

अंबाला शहर के पालिका विहार में वक़्फ़ बोर्ड की 100 गज की जमीन पर बनाए जा रहे फिजियोथैरेपी सेंटर जो की किसी बंधन ट्रस्ट द्वारा बनाया जा रहा है

चंडीगढ़।  अंबाला शहर के पालिका विहार में वक़्फ़ बोर्ड की 100 गज की जमीन पर बनाए जा रहे फिजियोथैरेपी सेंटर जो की किसी बंधन ट्रस्ट द्वारा बनाया जा रहा है, लगभग एक हफ्ते से छिड़ा पालिका विहार वक़्फ़ बोर्ड की जमीन का विवाद थमने के वजाय बढ़ता ही जा रहा। अभी तक यह पता नहीं चला है की इस ट्रस्ट का मालिक कौन है। इस बात का खुलासा ना ही शिकायतकर्ता अनूप सिंह राणा, ना ही मेयर शैलजा सचदेवा और ना ही नगर निगम के एएमसी दीपक सूरा ने नही किया, कि आखिर यह बंधन ट्रस्ट है किसका? कौन इस ट्रस्ट का प्रधान है, कौन इस ट्रस्ट का सचिव है, कौन इस ट्रस्ट का कैशियर है और कौन-कौन इस ट्रस्ट के सदस्य हैं। किसी के भी नाम का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।
बंधन ट्रस्ट के किस व्यक्ति के नाम से नक्शा पास हुआ उसका भी अभी पता नही चला है। आखिर किसके नाम पर  वक़्फ़ बोर्ड की 100 गज की जमीन दी गई है यह अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पालिका विहार के खसरा नंबर 319 के सोशल मीडिया व समाचार पत्रों में छपने के बाद वक़्फ़ बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी अयाज महमूद ने भी अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पालिका विहार का खसरा नंबर 319 वक़्फ़ बोर्ड की जमीन रेवेन्यू रिकॉर्ड में उनके नाम दर्ज है उन्होंने कहा कि देश में किसी भी अदालत में इस जमीन के लीज किसी को भी देने पर स्टे नहीं है यह जमीन 100 गज बंधन ट्रस्ट को दी गई है लेकिन उन्होंने भी किसी का नाम का खुलासा नहीं किया।
इस बारे में अंबाला शहर के एक फेसबुक पेज  के द्वारा नगर निगम के एएमसी दीपक सूरा वा हरियाणा वक़्फ़ बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी अयाज महमूद के बयान दिखाए गए जिसमें पालिका विहार के खसरा नंबर 319 की जमीन पर बनाए जा रहे फिजियोथेरेपी सेंटर की जमीन के लिए बताया कि यह नियम अनुसार ही बनाई जा रही है। वही दूसरी ओर इस सारे प्रकरण का खुलासा करने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट एवं शिकायतकर्ता अनूप सिंह राणा के खिलाफ सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि यह गैंग रूप में काम करते है, इसी बात को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट अनूप सिंह राणा ने अंबाला शहर के दो पत्रकार एवं नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर के प्रतिनिधि को लीगल नोटिस भेजा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button