ambalaChandigarhHaryanaHimachalPunjab

अंबाला मेयर चुनाव में भाजपा की अक्षिता सैनी की ऐतिहासिक  जीत

21 हजार से अधिक वोटों से कांग्रेस को दी करारी शिकस्त

आशीष श्रीवास्तव,

अंबाला, 13 मई । अंबाला नगर निगम के मेयर चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर नया इतिहास रच दिया है। बुधवार संपन्न हुई मतगणना के 16वें राउंड के अंतिम आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रत्याशी अक्षिता सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेयर पद की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की कुलविंदर कौर सैनी को 21,358 वोटों के भारी अंतर से मात दी है।

अंतिम चुनावी आंकड़े एक
विजेता (BJP): अक्षिता सैनी — 52,794 वोट
निकटतम प्रतिद्वंद्वी (INC): कुलविंदर कौर सैनी — 31,436 वोट जीत का अंतर (Lead Margin): 21,358 वोट ,तीसरा स्थान (Independent): सोनिया चौधरी — 21,730 वोट, नोटा (NOTA): 1,691 वोटकुल गिने गए वोट (Cumulative Total): 1,07,651 वोट

🎯 राउंड 16 का समीकरण (बूथ नंबर 181 से 191)अंतिम चरण की काउंटिंग में टेबल नंबर 1 से 11 तक भाजपा की बढ़त लगातार बनी रही। इस राउंड में पोलिंग बूथ 181 से 191 के बीच भाजपा को 3,260 वोट मिले, जबकि कांग्रेस केवल 2,461 वोट ही जुटा सकी। निर्दलीय उम्मीदवार सोनिया चौधरी को इस राउंड में 817 वोट मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button