ChandigarhState News

राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय, सेक्टर 36D, चंडीगढ़ में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इस खेल उत्सव का शुभारंभ चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर श्री जसबीर सिंह ने किया।

 

चंडीगढ़: भारत सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने की मुहिम के तहत राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय, सेक्टर 36D, चंडीगढ़ में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इस खेल उत्सव का शुभारंभ चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर श्री जसबीर सिंह ने किया।

बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए किया प्रेरित

अपने उद्बोधन में सीनियर डिप्टी मेयर ने बच्चों को मोबाइल छोड़कर खेलों में अधिक भाग लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “मन, बुद्धि और शरीर का विकास शारीरिक खेलों से ही संभव है।”

700 विद्यार्थियों ने लिया भाग

इस खेल उत्सव में स्कूल के लगभग 700 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं, रस्साकशी और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की रुचि को देखते हुए शिक्षकों के लिए भी खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं।

एथलेटिक मीट बनी आकर्षण का केंद्र

पांच घंटे तक चली यह एथलेटिक मीट सभी के लिए यादगार रही। स्कूल की प्रधानाचार्या मैडम कैलाश शर्मा ने सीनियर डिप्टी मेयर का आभार व्यक्त किया और बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि “खेलों से सहानुभूति, शौर्य, पराक्रम और सहभागिता की भावना विकसित होती है। बच्चों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।”

इस अवसर पर स्कूल का संपूर्ण स्टाफ भी मौजूद रहा, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button