FilmyPunjab

दिलजीत दोसांझ नया गीत रिलीज़

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ बीते कुछ महीने दिल-लुमिनाटी कॉन्सर्ट के कारण सुर्खियों में रहे। इस दौरान उन्हें कभी दिल्ली, कभी चंडीगढ़ तो कभी तेलंगाना में शो के दौरान नोटिस भेजे गए। इतना ही नहीं, चंडीगढ़ में तो महिला चाइल्ड केयर कमीशन की तरफ से नोटिस सर्व

 

दलजीत के गीत टेंशन बीते दिन ही उनके यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ। जिसकी शुरुआत पंजाब के गांवों में लगी सत्त से हुई, जहां बुजुर्ग रेडियो सुन रहे थे। रेडियो में खबर चल रही थी कि जैसे हालात बने हुए हैं, दिलजीत दोसांझ की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन्हें कमिशन ने नोटिस भेज दिया है, दिलजीत दोसांझ के लिए यहां टेंशन का माहौल बन गया है।

जिस पर एक बुजुर्ग कहता है, दस्सो, जट्‌ट ते झोटा किसे तो डरे ने, (बताओ, कभी जाट व भैंस का बच्चा कभी किसी से डरा है), ऐस ही सभी बातें करते जा रहे हैं। आ गया नी ओह-ही बिल्लो टैम.. जिसके बाद गीत की शुरुआत होती है- टेंशन मितरां नू है नी, जाट झोटा, पैग मोटा, जे दस, लगाना तां कह नी….।

 

टूर में भी नोटिस के कारण रहे थे सुर्खियों में

दिलजीत दोसांझ अपने पूरे दिल-लुमिनाटी टूर के दौरान सुर्खियों में रहे थे। उन्होंने पहले टिकट ब्लैक करने के अरोपों के साथ नोटिस दिए गए। इसके बाद शराब को बढ़ावा देने के आरोपों के साथ भी नोटिस दिए गए। लेकिन दिलजीत हर बार अपनी स्टेज से मूंछों को ताव देते दिखे। चंडीगढ़ टूर में उन्होंने साफ कह दिया था, आप फिक्र नहीं करें, सारी एडवाइजरी मेरे ऊपर है, आप सिर्फ मस्ती करें। हम डबल मस्ती करेंगे।

 

चंडीगढ़ में आयोग की एडवाइजरी में 3 मुख्य बातें…

1. विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, वयस्क को 140db से अधिक ध्वनि के संपर्क में नहीं आना चाहिए। वहीं, बच्चों के लिए ध्वनि स्तर की सीमा 120db तक है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि लाइव शो के दौरान बच्चों को मंच पर न बुलाएं।

2. कॉन्सर्ट में ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा’, ‘केस’, आदि गाने न गाएं। यहां तक कि इन्हें तोड़-मरोड़ कर भी गाने से बचना है। क्योंकि, इन गानों में शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। ये गाने संवेदनशील उम्र के बच्चों को प्रभावित करते हैं।

3. कॉन्सर्ट के दौरान इसके आयोजक 25 वर्ष से कम आयु के युवाओं को शराब न परोसें। अगर ऐसा किया जाता है तो जेजे अधिनियम और कानून के अन्य प्रावधानों के तहत दंड दिया जा सकता है।

अक्टूबर से दिसंबर तक किए थे भारत में 10 शो

बताते चलें कि दिलजीत दोसांझ दिल-लुमिनाटी टूर के तहत भारत के 10 शहरों में कॉन्सर्ट किए थे। ये शो अक्टूबर में शुरू हुए थे और दिसंबर तक चले थे। यह शो हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, इंदौर, चंडीगढ़, गुवाहाटी, लखनऊ और दिल्ली में हुए थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button