Haryana

मुख्यमंत्री सीएम नायब सिंह सैनी ने राज्य स्तरीय छठ पूजा महोत्सव में की शिरकत

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति का सेतु ही नहीं बल्कि देश के हर क्षेत्र को आस्था के धागे से जोड़ता है। साथ ही यह समानता की अद्भुत मिसाल भी है और हमारी संस्कृति व आस्था का प्रकृति से कितना गहरा जुड़ाव भी है। मुख्यमंत्री ने यह बात यहां पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय छठ पूजा महोत्सव में उपस्थित लोगों को सम्बोधित के दौरान कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आस्था के महापर्व छठ पूजा की बधाई और शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि छठ पूजा समिति, पंचकूला द्वारा छठ घाट के सौंदर्यकरण से सम्बंधित मांगों को पूरा करवाया जाएगा।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने छठ मईया की पूजा-अर्चना में भाग लिया तथा घाट पर डूबते सूर्य देव को अर्ध्य अर्पित किया । नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘जहवाँ हरियाणा के माटी में ताकत बा, ओही जगह पूर्वाचल के संस्कृति में भावना बा- जब दुगो मिल जाला, त विकास आ विश्वास दुनो बढ़ जाला।’ उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें आपसी मेलजोल सिखाता है। यहां कोई बड़ा-छोटा नहीं है, कोई ऊंच-नीच नहीं है।

बिहार में फिर बनने जा रही है सरकार

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि छठ पर्व सूर्य उपासना और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने बिहार और पूर्वांचल समाज के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता का मन भाजपा के साथ है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार फिर से बनने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button