Haryana

हरियाणा में हेल्थ सेक्टर में बड़ा ऐलान! दो बड़े अस्पतालों के अपग्रेडेशन के लिए 40.40 करोड़ रुपये मंजूर

Haryana : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव(Aarti Singh Rao) ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया है कि प्रदेश में अस्पतालों का अपग्रेडेशन अब जरूरत के अनुसार और तेज़ी से किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को उनके घर के पास सस्ती, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। स्वास्थ्य विभाग ने दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है — महेंद्रगढ़ अस्पताल अपग्रेडेशन, बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल का निर्माण व बकाया कार्य

महेंद्रगढ़ अस्पताल को मिले 2301.01 लाख रुपये

महेंद्रगढ़ जिले में 50 बेड के अस्पताल को विस्तार देकर 100 बेड का आधुनिक अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 2301.01 लाख रुपये की संशोधित बजट मंजूरी दे दी है।

 बहादुरगढ़ में 17.37 करोड़ रुपये की मंजूरी

बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल के अपग्रेडेशन और लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए 17 करोड़ 37 लाख 56 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से सुधार हो रहा है। प्रदेश के अस्पतालों में आधुनिक मशीनें और उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

 जल्द होगा सभी पात्र अस्पतालों का अपग्रेडेशन

आरती सिंह राव (Aarti Singh Rao) ने कहा कि जिन क्षेत्रों में अस्पताल अपग्रेडेशन की आवश्यकता है, वहां विभाग को तुरंत सर्वे कर जल्द से जल्द मंजूरी देने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button