Haryana

थार मालिक ने डीजीपी हरियाणा को भेजा लीगल नोटिस -बोला- लोग मारते हैं ताने, माफी मांगें

चंडीगढ़ :  हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले थार मालिक ने हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह को थार गाड़ी से जुड़े बयान को लेकर लीगल नोटिस भेज दिया है। पूरा मामला 8 नवंबर को दिए गए उस बयान से जुड़ा है जिसमें गुरुग्राम में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डीजीपी ने कहा था कि थार और बुलेट चलाने वाले अधिकतर लोग अपराधी मानसिकता के होते हैं। इस टिप्पणी के बाद से ही ये बयान सोशल मीडिया पर भी विवाद में आ गया था। उनकी इस टिप्पणी को कई लोगों ने आपत्तिजनक भरा बताया था। यहां तक कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी सोशल मीडिया पर इसको लेकर प्रतिक्रिया दी थी। वहीं अब गुरुग्राम के एक थार मालिक ने इसे व्यक्तिगत तौर पर अपमानजनक मानते हुए कानूनी कार्रवाई का रास्ता चुना है। थार मालिक ने अपने वकील के माध्यम से डीजीपी को भेजे नोटिस में कई प्रमुख मांगें रखी है।

15 दिन में मांगे माफी

शिकायतकर्ता सर्वो मित्र ने लीगल नोटिस में डीजीपी से 15 दिन के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के साथ थार वाहन मालिकों पर दिए गए बयान को वापस लेने की मांग की है। नोटिस में ये भी लिखा गया है कि डीजीपी के बयान के बाद लोगों ने थार मालिकों का मज़ाक उड़ाना शुरू कर दिया है, जिससे उसे मानसिक तनाव और सामाजिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बहरहाल अगर 15 दिन में डीजीपी की ओर से माफी या बयान वापसी नहीं होती है, तो थार मालिक ने कहा है कि वो आगे अदालत में जाने पर भी विचार करेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button