Haryanaराजनीति

सीएम सैनी का राहुल गांधी पर तंज: “वोट चोरी नहीं, जनता ने कांग्रेस को नकारा” — कुरुक्षेत्र में वाइल्ड लाइफ मैप बुकलेट का विमोचन

कुरुक्षेत्र, 10 अगस्त 2025: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को 76वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष वोट चोरी का झूठा एजेंडा चलाकर जनता को गुमराह करना चाहता है, जबकि असलियत यह है कि जनता ने कांग्रेस को उनके “काले कारनामों” की वजह से नकार दिया है।

सीएम सैनी ने कहा, “55 साल तक देश पर शासन करने वाली पार्टी अब अपनी हार का ठीकरा ईवीएम और वोट चोरी पर फोड़ रही है। जबकि सच्चाई यह है कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार प्रगति कर रहा है और जनता विपक्ष की साजिशों को समझ चुकी है।”

वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण पर बल

कुरुक्षेत्र में आयोजित वन महोत्सव के दौरान सीएम सैनी ने वन विभाग द्वारा तैयार की गई हरियाणा वाइल्ड लाइफ मैप, कुरुक्षेत्र वाइल्ड लाइफ मैप और पांच नई बुकलेट्स का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

“जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान से निपटने के लिए पौधारोपण अनिवार्य है। हमारी सरकार पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है

11 हजार एकड़ में फैला स्योंसर जंगल

सीएम ने जानकारी दी कि स्योंसर जंगल, जो करीब 11 हजार एकड़ में फैला है, उसे संरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। सरस्वती हेरिटेज बोर्ड की मदद से इस क्षेत्र में जलाशय बनाए जा रहे हैं, ताकि जंगली जानवरों के लिए पानी की समुचित व्यवस्था हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button