हरियाणा में कांग्रेस हाईकमान व्यवस्था परिवर्तन को लेकर गम्भीर
कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष, उदयभान की विदाई तय!

चंडीगढ़,
हरियाणा में कांग्रेस संगठन को लेकर हाईकमान गंभीर हो गया है। संगठन बनाने को लेकर स्वयं राहुल गांधी खुद फिडबैक ले रहे हैं। इस संबंध में राहुल खुद कई बार बैठकें कर चुके हैं। संगठन में पदाधिकारियों के चयन को लेकर हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने जातिगत समीकरणों को लेकर प्रदेश में गतिविधियां तेज कर दी हैं। नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी अध्यक्ष व नेता विपक्ष के पदों को लेकर लामबंदी शुरू हो चुकी है। नया प्रदेश अध्यक्ष जाट व अनुसूचित जाति में से एक हो सकता हैं, अध्यक्ष व नेता विपक्ष ब्राह्मण जाति के एकमात्र विधायक भी नेता विपक्ष की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार प्रभारी ने अध्यक्ष पद के लिए स्थानीय नेताओं से फीडबैक ले लिया है। कांग्रेस हाईकमान की कोशिश है कि जीटी रोड बेल्ट से अध्यक्ष पद पर होना प्रस्तावित है। वहीं सूत्रों की माने तो अध्यक्ष पद के दावेदारों में सांसद दीपेंद्र हुड्डा, जय प्रकाश व वरूण मुलाना, विधायक अशोक अरोड़ा व गीता भुक्कल और डा. विपिन सांगवान के नाम शामिल हैं।
सूची में चौंकाने वाला नाम डा. विपिन सांगवान का है, जो पानीपत जिले के मूल निवासी हैं और इनके कई जिलों में आस्कर के नाम से अस्पताल हैं। यह युवा कांग्रेस के मेडिकल सैल के फाउंडर प्रेजिडेंट रह चुके हैं और राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं।
नेता विपक्ष की दौड़ में शामिल
वहीं, नेता विपक्ष के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा, गीता भुक्कल, अशोक अरोड़ा, इंदुराज भालू, विधायक बलराम दाँगी और विधायक डा. कुलदीप वत्स शामिल हैं। हुड्डा सरकार से ही कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर अनूसूचित जाति का कब्जा रहा है। हाईकमान इस बार बदलाव के मूड में बताया जा रहा है। सुत्रों के अनुसार इस बार अध्यक्ष पद जाट या ब्राह्मण जाति से दिया जा सकता है। नेता विपक्ष पद अनूसूचित जाति या जाट व पंजाबी जाति में दिया जा सकता है। हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने के लिए हाईकमान युवा व राहुल गांधी के करीबी डा. विपिन सांगवान को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दे सकती है।



