ChandigarhState News

डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस: CM सैनी बोले – अनुच्छेद 370 हटाकर पूरा हुआ उनका सपना

चंडीगढ़, 23 जून 2025 – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने आवास ‘संत कबीर कुटीर’ में पुष्प अर्पित कर नमन किया और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत पौधारोपण भी किया।

सीएम सैनी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का राष्ट्रवाद और बलिदान आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा, “डॉ. मुखर्जी का सपना था कि एक देश में दो प्रधान, दो निशान और दो संविधान नहीं चल सकते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाकर उनके सपने को साकार किया है।”

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी द्वारा स्थापित जनसंघ ही आज भाजपा की नींव है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी डॉ. मुखर्जी की विचारधारा पर चलते हुए देश को एकजुट और मजबूत बना रहे हैं।”

बड़ौली ने “एक देश – एक विधान – एक निशान” की भावना को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे डॉ. मुखर्जी के सिद्धांतों को आमजन तक पहुंचाएं और उन्हें आत्मसात करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button