आशीष श्रीवास्तव, अंबाला
अंबाला शहर में भारत विकास परिषद (नगर शाखा, अंबाला शहर) एवं रोटरी क्लब अंबाला डायमंड के संयुक्त तत्वावधान में छठे निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन मंगलवार, 12 मई 2026 को एस ए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया।
शिविर में डॉ. पूनम कश्यप की टीम द्वारा 108 विद्यार्थियों के दांतों की जांच की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को दांतों की स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई। रोटरी क्लब अंबाला डायमंड के सौजन्य से विद्यार्थियों को टूथ पेस्ट एवं टूथ ब्रश वितरित किए गए।
इस अवसर पर श्री नरेश मित्तल (अध्यक्ष), CA रोहित गुप्ता (सचिव), डॉ. सौरभ गुप्ता, श्री अजय गुप्ता (सेवा संयोजक), श्री आकाश बंसल, श्री

राजीव मल्होत्रा, श्री राजन गुप्ता, डॉ. अश्वनी भारद्वाज, श्री विनोद आर्य, श्री राम कुमार बंसल एवं श्री विरेन्द्र अनेजा उपस्थित रहे।



