Haryana

सांसद खेल महोत्सव के जरिये खिलाड़ियों की प्रतिभा में आ रहा है निखार : गौतम

अंबाला : हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर कौने में, मोहल्ले में, गांव में सांसद खेल महोत्सव के तहत प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाडिय़ों को बेहतर प्लेटफार्म देने का काम किया जा रहा है और खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा को निखारते हुए अपने समाज, शहर व प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

मंत्री अंबाला शहर के सेक्टर-10 स्थित खेल स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा ने की और इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल, मनदीप राणा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस दौरान खेल राज्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में हरियाणा को खेलों के नाम से जाना जाता है। पूरे देश की जो आबादी है उसमें दो प्रतिशत आबादी हरियाणा की है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में आधे से ज्यादा मेडल हरियाणा के खिलाड़ी हासिल करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button