DharamHaryanaNational NewsWorld

बाली में गीता की गूंज: छठे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

बाली (इंडोनेशिया), 14 सितंबर 2025 : इंडोनेशिया के बाली में आस्था, संस्कृति और आध्यात्म की त्रिवेणी के साथ छठा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव महाआरती के साथ सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन ने न केवल भारत और इंडोनेशिया के बीच सांस्कृतिक रिश्तों को नई ऊंचाई दी, बल्कि कुरुक्षेत्र और बाली के बीच एक नए सांस्कृतिक अध्याय की शुरुआत भी की।

कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विदेश मंत्रालय की सचिव डा. नीना मल्होत्रा, हरियाणा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव डा. अमित अग्रवाल और बाली में भारत के सीजीआई डा. शशांक विक्रम सहित कई विशिष्ट गणमान्य शामिल हुए।

वैश्विक मंच पर गीता का संदेश

महोत्सव में 23 देशों के स्कॉलर्स ने भाग लिया, जिन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के आध्यात्मिक और दार्शनिक पहलुओं पर चर्चा की। इस आयोजन ने साबित किया कि गीता का संदेश न केवल भारतीय सीमाओं में सीमित है, बल्कि यह वैश्विक मानवता को दिशा देने वाला ग्रंथ है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बंधा जनमानस

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहीं पद्मश्री इंदिरा उदयाना की अगुवाई में इंडोनेशियाई युवाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और संगीतमय भजन संध्या, जिसने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धा और संस्कार का ऐसा संगम बाली की धरती पर पहली बार देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button