HKRN कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: हरियाणा सरकार ने सैलरी में की 5% की बढ़ोतरी, 1.18 लाख को मिलेगा लाभ

चंडीगढ़, 29 अगस्त 2025 – हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) से जुड़े लाखों कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार ने उनकी मजदूरी दरों में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह संशोधन 1 जून 2025 से प्रभावी होगा। इस फैसले का लाभ राज्य के करीब 1.18 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।
सरकार ने इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी करते हुए बताया कि वित्त विभाग ने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है, जिसके बाद HKRN कर्मचारियों की दैनिक मजदूरी में ₹50 की सीधी बढ़ोतरी की गई है।
लगातार दूसरी बार मिला वेतन वृद्धि का लाभ
यह लगातार दूसरा वर्ष है जब HKRN कर्मचारियों के वेतन में इजाफा किया गया है। जून 2024 में भी 5 प्रतिशत सैलरी बढ़ोतरी लागू की गई थी, जिससे कर्मचारियों की मासिक आय में ₹900 से ₹1200 तक की वृद्धि हुई थी। इस कदम से कर्मचारियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
2023 में हुई थी अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी
HKRN कर्मचारियों के वेतन में वर्ष 2023 में 10 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई थी। उस समय विभिन्न लेवल के कर्मचारियों के वेतनमान इस प्रकार तय किए गए थे:
थर्ड लेवल (10 वर्ष अनुभव) – ₹20,700 प्रति माह
सेकंड लेवल – ₹22,000 प्रति माह
फर्स्ट लेवल – ₹18,100 प्रति माह



