Haryana

हरियाणा के शिक्षकों को सरकार का तोहफा, फैमिली ट्रिप के लिए जारी हुआ 104 करोड़ का बजट

LTC के तहत 104 करोड़ 51 लाख रुपये का बजट मंजूर

asheesh srivastava
हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों को गर्मी की छुट्टियों से पहले बड़ा तोहफा दिया है। शिक्षा विभाग ने अवकाश यात्रा रियायत (LTC) के तहत 104 करोड़ 51 लाख रुपये का बजट मंजूर किया है। इस राशि के जरिए शिक्षक और कर्मचारी अपने परिवार के साथ यात्रा कर सकेंगे और सरकार से यात्रा खर्च की प्रतिपूर्ति प्राप्त करेंगे।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि यह बजट शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जारी किया गया है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि राशि का इस्तेमाल केवल एलटीसी सुविधा के लिए ही किया जाए और किसी भी स्तर पर वित्तीय गड़बड़ी न हो।
जिलों को मिला अलग-अलग बजट
राज्य सरकार ने जिलावार बजट भी तय कर दिया है। हिसार जिले को सबसे अधिक 8.07 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जबकि चरखी दादरी को सबसे कम 2.70 करोड़ रुपये का आवंटन मिला है। सोनीपत, भिवानी, गुरुग्राम, जींद और करनाल भी उन जिलों में शामिल हैं जिन्हें 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मिली है।
अतिरिक्त फंड की जरूरत पर भेजना होगा प्रस्ताव
विभाग ने साफ किया है कि यदि किसी जिले में एलटीसी के लिए अतिरिक्त राशि की आवश्यकता पड़ती है तो संबंधित अधिकारी उचित माध्यम से प्रस्ताव भेजेंगे। वहीं बजट के दुरुपयोग या अनावश्यक खर्च की स्थिति में जिम्मेदारी तय की जाएगी।
कर्मचारियों को मिलेगा राहत का फायदा
हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंधु ने कहा कि एलटीसी सुविधा से सरकारी स्कूलों के हजारों शिक्षक और कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इससे कर्मचारी अपने परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले सकेंगे और यात्रा खर्च का बोझ भी कम होगा।
इन जिलों को मिला प्रमुख बजट
हिसार – 8.07 करोड़
सोनीपत – 6.35 करोड़
भिवानी – 6.09 करोड़
गुरुग्राम – 6.06 करोड़
जींद – 6.06 करोड़
करनाल – 5.96 करोड़

सिरसा – 5.35 करोड़
कैथल – 5.04 करोड़
पानीपत – 4.45 करोड़
अंबाला – 4.09 करोड़
पंचकूला – 2.96 करोड़
चरखी दादरी – 2.70 करोड़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button