Haryana

31 जनवरी को गुरु रविदास जयंती पर भव्य राज्य स्तरीय समारोह, CM नायब सैनी और मनोहर लाल होंगे मुख्य अतिथि

हरियाणा सरकार संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाने जा रही है। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र जिले के उमरी गांव में आयोजित किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार स्वयं करेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया विशेष सहयोग प्रदान करेंगे।

कृष्ण लाल पंवार ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस राज्य स्तरीय आयोजन में प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही आम नागरिकों को भी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है, ताकि गुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

बजट को लेकर बड़ा बयान

आगामी बजट को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार किसानों, उद्योगपतियों और समाज के विभिन्न वर्गों से बजट पूर्व सुझाव लेने के लिए बैठकें कर रहे हैं, ताकि हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए एक संतुलित और विकासोन्मुख बजट पेश किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button